Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पांच सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह




बलिया। शासन के निर्देशानुसार शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को सुबह 11:00 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में राज्य शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2021 से जिले के बेलहरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गरयां की प्रधानाध्यापिका डॉ. निर्मला गुप्ता को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर चुने गए तीन दर्जन से अधिक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, एसआरजी, एआरपी, कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डन व स्पेशल एजुकेटर को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह दे दी है।

No comments