Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

खतरे के निशान से 1.10 मीटर ऊपर बढ़ाव पर है सरयू नदी

 


रेवती - बलिया : बरसात खत्म होने के बाद अक्टूबर माह के दूसरे पखवाड़े में सरयू नदी का जलस्तर लगातार  बढ़ाव पर है। चांदपुर में नदी खतरे के निशान 58 मीटर से 1.10 मीटर ऊपर है । जल स्तर प्रति घंटा सवा से मी की रफ्तार से अब भी बढ़ रहा है। 



टीएस बंधे से उत्तर फ्लड जोन में बसे नवकागांव के यादव तथा अनुसूचित बस्ती में 100 घर, धूपनाथ व बैजनाथ के डेरा में 60 घर बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बहुत से घरों में पानी भर गया है। बंधे के डायनिया ढाला से नवकागांव मांझा जाने वाले एकमात्र संपर्क मार्ग भी बाढ़ के पानी से डूब गया है । तीनों गांव में लगभग 1000 हजार की आबादी प्रभावित है। बंधे से इनका संपर्क कट गया है। प्रशासनिक सहायता के नाम पर अभी तक नाव की व्यवस्था नहीं सुनिश्चित हो पाईं हैं। प्रभावित लोगों के समझ भोजन व मवेशियों के लिए चारा पानी की गंभीर स्थिति उत्पन्न हों गई है। 

बाढ़ व सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अमृत लाल ने बताया कि नदी के बढ़ाव को देखते हुए विभागीय अमला एलर्ट है। दतहा व तिलापुर में बंधे पर बनें दबाव को देखते हुए 24 घंटे सतत निगरानी की जा रही है। फ्लड फाईटिंग के लिए मैटेरियल पर्याप्त मात्रा में बंधे पर रखा गया है। बंधा सुरक्षित है।


पुनीत केशरी

No comments