Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कार्यकर्ता सम्मान समारोह की आड़ मे ओमप्रकाश राजभर ने निकाय चुनाव का फुका बिगुल, विपक्षियो पर साधा निशाना

 



मनियर बलिया । आवास व शौचालय के लालच मे न पड़कर अपने बच्चों को शिक्षित, व स्वालम्बी बनाइए।आप का बेटा शिक्षित होगा तो हर दुख दुर कर देगा व अपना हक की लडा़यी लडेगा । उक्त बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को मनियर स्थित  चान्दूपाकड़ मे  एक निजी स्कूल के प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मान समारोह क सम्बोधित करते हुए  में कही।

कहा कि देश में एक समान शिक्षा होनी चाहिए। गरीब का बेटा जब सदन में जाएगा तो गरीबों की आवाज बुलंद करेगा। भाजपा, सपा व बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 75 साल हुए लेकिन शिक्षा निति, बेरोजगारी व गरीबी पर किसी पार्टी ने सदन में आवाज नहीं उठाई। आरेक्षण का लाभ भी गरीबो नही मिल पा रहा है  लेकिन आपका बेटा आपकी आवाजों को सदन में पुरजोर तरीके से उठा रहा है। आप के मदद का  नतीजा है कि पूरे प्रदेश में सुभासपा को 6 सीटें मिली। वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस मात्र दो सीटों में सिमट गई। वहीं बसपा मैदान छोड़कर भाग गई। आपके सहयोग से अगले चुनाव में सुभासपा भाजपा व सपा को जबरदस्त पटकनी देगी। उन्होंने ने कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान  निकाय चुनाव पर जमकर निशाना साधा। कहा कि अन्य प्रार्टियो के बडे़  बडे़  नेता आयेगे  आप को प्रलोभन देगे उसे ले लिजिेए लेकिन  अपने पार्टी के दो कार्यकर्ता रवीन्द्र हठी व दिनेश वर्मा  के लिए मत देने की  सहमति की अपील की । इसके पुर्व  कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को 51 किलो का माला, चांदी के मुकुट व पार्टी चुनाव चिन्ह छड़ी  अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्म के आयोजक रविन्दर हट्टी व दिनेश वर्मा ने कार्यकर्ताओ को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया  इस दौरान सभा को प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह,  पुर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बच्चा लाल राजभर, ममता राजभर, कुंजन राजभर, शिवनारायण, गुप्तेश्वर, श्री निवास, मनु राजभर ने सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर व संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments