Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रथम प्रयास में दरोगा नियुक्त होने पर खुशबू सिंह को गांव एवं क्षेत्र के लोगों ने किया सम्मानित




दुबहड़। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती-बेयासी निवासी खुशबू सिंह पुत्री मुन्ना सिंह के प्रथम प्रयास में ही डायरेक्ट दरोगा पद पर नियुक्त होने पर गांव एवं क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता के नेतृत्व में गांव वासियों ने खुशबू के आवास पर उन्हें पुष्पगुच्छ प्रदान कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पवन गुप्ता ने कहा कि ऐसे मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई करना चाहिए। जो सीमित साधन में भी कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करते हैं। गौरतलब है कि खुशबू सिंह के पिता मुन्ना सिंह ट्यूशन आदि पढ़ाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। इस अवसर पर रजत पाठक, अभय पांडेय, सत्येंद्र कुमार, पवनेश सिंह, श्यामलाल, पियुष पांडेय, विक्की गुप्ता, राजा पाठक, अभय पांडेय एवं निर्भय पांडेय आदि उपस्थित रहे।



रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments