Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

भाजपा के जिलाध्यक्ष ने निकाय चुनाव को लेकर कहीं बड़ी बात

 



रेवती,बलिया।बूथ व सेक्टर प्रभारियों के बदौलत निकाय के अध्यक्ष व वार्ड सभासदों का इस बार पूरी दमदारी से भाजपा चुनाव लड़ेंगी। उपरोक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने कही। वे रविवार को मठिया बड़ी बाजार में आयोजित नगर भाजपा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि वार्डो का आरक्षण आ गया है। दो दिन में अध्यक्षों के आरक्षण की घोषणा हो जाएगी। आपत्ति के समय सीमा के बाद चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी । ऐसे में टिकट जिस प्रत्याशी को मिले बूथ व सेक्टर प्रभारी एकजुटता के साथ चुनाव जिताने के लिए अभी से लग जाए। उन्होंने इस सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं को चुनाव सम्बन्धी टिप्स दिए। बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामजी सिंह , नगर चुनाव प्रभारी शारदा नंद साहनी, संयोजक पृथ्वी राज पांडेय, मांडलू सिंह, बबलू पांडेय, महेश तिवारी, ओंकारनाथ ओझा,भोला ओझा, शांतिल गुप्ता,उमेश पासवान, मुकेश पांडेय,विजय बहादुर आदि ने संबोधित किया। बैठक के पूर्व केसरवानी वैश्य समाज रेवती के अध्यक्ष सुनील केशरी, पप्पू केशरी, शंकर जी केशरी, दीपक केशरी आदि ने जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन महामंत्री धनंजय सिंह ने किया।





By Puneet Keshri 

No comments