Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

12 वीं की पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री निर्भय नारायण सिंह



 मनियर बलिया।उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय निर्भय नारायण सिंह उर्फ लालबाबू की 12 वीं पुण्यतिथि सदर बाजार मनियर में उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के ऊपर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय निर्भय नारायण सिंह आदर्श नगर पंचायत मनियर के सभासद पद से 1952 में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। उसके बाद 1957 से 1964 तक वह नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन रहे ।फिर 1969 में निर्दल विधायक बने ।1974 से 1977 तक कांग्रेसी विधायक के रूप में उन्होंने कार्य किया। फिर 1979 से 1984 तक उत्तर प्रदेश सरकार में वन जन्तु उद्यान राज्य मंत्री थे। उनकी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हुई थी 1951 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वह राजनीति के क्षेत्र में अपना कदम रखे ।उनके सुपुत्र सर्व शक्ति सिंह उर्फ मुनमुन जी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे एवं एमएलसी पद को भी सुशोभित किए ।उनकी पकड़ कांग्रेस में ऊंचे ओहदे तक थी तथा संजय गांधी के बहुत ही करीबी थे । 2002 में उनका भी देहांत हो गया। निर्भय नारायण सिंह का जन्म मनियर के ठाकुर परिवार में 20 जुलाई 1924 को हुआ था तथा इनका निधन 23 जनवरी 2012 में हुआ था।इनके पिता का नाम सूर्य नारायण सिंह एवं माता का नाम लगनवासो देवी था। इनके 5 पुत्र आद्या शक्ति सिंह ,पराशक्ति सिंह ,सर्वशक्ति कुमार सिंह, महाशक्ति कुमार सिंह ,ईश शक्ति कुमार सिंह व एक पुत्री दिव्या सिंह है। दिव्या सिंह के पति प्रवीण कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। श्रद्धांजलि देने वालों में मनियर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह, काग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र प्रताप सिह ,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उदय बहादुर सिंह, पूर्व सभासद शिवनारायण राय ,विजय नागेंद्र बहादुर सिंह,  विजय बहादुर सिंह, विजय सिंह, हृदय शंकर तिवारी, सपा नेता संकल्प सिंह ,श्री प्रकाश सिंह ,बच्चा सिंह ,भोला सिंह, विनय सिंह, कंचन सिंह, हरेंद्र सिंह ,अजीत कुमार सिंह, उमेश राय, पृथ्वी चन्द राय,धर्मेंद्र मणिक, मुस्ताक अहमद, राजन लाल श्रीवास्तव, सानू सिंह ,मोहन सिंह, अंजनी पांडेय, सोनू सिंह ,मोहम्मद अहमद सहित इत्यादि लोग रहे। स्वर्गीय निर्भय नारायण सिंह के सुपुत्र महाशक्ति कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्ट प्रदीप कुमार तिवारी

No comments