Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जे एन सी यू में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत परंपरागत खेल प्रतियोगिता का आयोजन




 

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर कल्पलता पांडेय के संरक्षण में आयोजित दीक्षोत्सव कार्यक्रम के चौथे दिन परंपरागत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत कबड्डी, शतरंज एवं रस्साकशी जैसे खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी में टीम बी जिसका नेतृत्व विश्वजीत कुमार कर रहे थे विजयी रही। शतरंज प्रतियोगिता में भी छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जिसमें विजयी अश्विनी कुमार गुप्ता घोषित हुए। रस्साकशी के पुरुष वर्ग मे टीम बी जिसका नेतृत्व ऋतुराज एवं महिला वर्ग की टीम ए जिसका नेतृत्व खुशबू कर रही थी विजयी रहे। परंपरागत खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में डॉ० पुष्पा मिश्रा निदेशक शैक्षणिक एवं डॉ० प्रियंका सिंह ने पुष्प अर्पित किया। डॉ० विनीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ा सुख उसका स्वास्थ्य ही है अतः सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन शारीरिक श्रम करना चाहिए या खेलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रेम भूषण यादव ने किया विश्वविद्यालय के खेल समिति के सदस्य डॉ० अभिषेक त्रिपाठी, डॉ० विवेक कुमार यादव, डॉ० रामशरण यादव और डॉ० प्रज्ञा बौद्ध एवं अन्य प्राध्यापक तथा छात्रों ने महती भूमिका निभाई।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments