Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

झरकटहां गांव के टाड़ी बस्ती में लगीं आग से 10 रिहायशी झोपडिया सहित लाखों रुपए की संपत्ति जल कर नष्ट



 

रेवती (बलिया):झरकटहां गांव के टाड़ी बस्ती में बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगीं आग से तीन लोगों की 10 रिहायशी झोपड़ियां, एक लाख 70 हजार नगदी सहित एक बछिया जल कर मर गई। 

बुधवार को सुबह 4 बजे रमेश सिंह की झोपड़ी से अज्ञात कारणों से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई। जो देखते देखते आस पास के घरों में फैल गई। गांव वालों के लाख प्रयास के बावजूद रमेश सिंह की चार झोपड़ियां, जमीन खरीदने के लिए रखा एक लाख सत्तर हजार रूपए नगद तथा एक बछिया जल कर मर गई। राजकुमार पासवान की चार झोपड़ियां, मई के प्रथम सप्ताह में दो लड़कियों की शादी के लिए रखा आभूषण, सिलाई मशीन तथा राजेन्द्र सिंह की दो झोपड़ी व अनाज, वस्त्र आदि सामान जल कर नष्ट हो गया। प्रधान प्रतिनिधि अनिल राम ने पीडित परिवारों को तत्कालिक सहायता के तौर प्लास्टिक व दोनो प्रहर के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments