Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती




बलिया। 14 अप्रैल 2023। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद भारत में सभी को समानता का अधिकार मिले। इसके लिए संविधान सभा का गठन किया गया और उसमें प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ अंबेडकर को बनाया गया। अंबेडकर की ही देन है कि आज हम सभी को बराबरी का दर्जा प्राप्त है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आज विश्व के अन्य देश भारत के लोकतंत्र से शिक्षा लेते हैं और अपने यहां भी भारत जैसा लोकतंत्र स्थापित करने का प्रयास करते हैं। भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान हमें दिया उसके लिए हम भारतवासी हमेशा उनके आभारी रहेंगे और यदि हम डॉ अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते है तो उनके बनाए संविधान के प्रति आस्था और विश्वास बनाए रखें और उसका पालन करें। यही हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

अपर जिला अधिकारी बलिया ने कहा कि हमें डॉ अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन संघर्ष हमें यह शिक्षा देता है कि हमें किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव तथा कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित थे।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments