Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगर तथा देहात में अलग अलग आयोजित जयंती पर याद किए गए बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर

 

रेवती (बलिया):स्थानीय कस्बा एवं देहात क्षेत्र में विभिन्न जगहो पर शुक्रवार के दिन संविधान निर्माता डाॅ. भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनायी गयी। कस्बे के वार्ड नं. 2 में उमेश पासवान के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर  कौशल सिंह,सतेन्द्र सिंह , मुकेश पाण्डेय,धनंजय सिंह,सुशील श्रीवास्तव, सर्वजीत पांडेय, पप्पू केशरी,शांतिल गुप्ता, रुदल चौहान आदि मौजूद थे। इसी क्रम में  ब्लाक के छेरडीह गांव स्थित बौद्ध विहार में

अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा का पूजन करते हुए माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर बौद्ध विहार के संस्थापक अशोकानन्द के असामयिक मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम

में अशोक कुमार, फुलेश्वर, चंदेश्वर राम,


शिवमंगल,भीमसेन, उदय पासवान,शंभू नाथ , अमर पासवान आदि लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments