Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सांसद और मंत्री के उपस्थिति में हुआ नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ


 



बलिया। जनपद में नए शैक्षिक सत्र का शुभारंभ शनिवार को स्कूल चलो अभियान व नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण से हुआ। मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में हुआ।

यहां पहले लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा शैक्षिक सत्र 2023-24 में स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया। इसके बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय के बच्चों को  निशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया।

 इस दौरान मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने तय किया  है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे। अगर कोई भी बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने से रह जाता है तो माना जाएगा कि हम अपने लक्ष्य  तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसका ध्यान सभी अधिकारियों व गुरुजनों को  रखना होगा।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मच्छरों से होने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही  शत-प्रतिशत बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने पर बल दिया।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षकों से कहा कि उन्हें यह मानना चाहिए कि वह बहुत ही सौभाग्यशाली हैं कौन है कि बच्चों को शिक्षित करने जैसा महान कार्य मिला है। इसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी जयंत कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह, ओपी सिंह, जितेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, अभिषेक सिंह आदि थे।


रिपोर्ट त्रयंबक पांडेय गांधी

No comments