Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रीढ़ की हड्डी के समान है कार्यकर्ता - केतकी सिंह


 

 रेवती (बलिया) मंडल भाजपा के तत्वावधान में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल के तहत क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पचरूखा देवी के मंदिर परिसर में गत शुक्रवार की सायं टिफिन भोज का आयोजन किया गया। जिसमें रेवती मंडल भाजपा के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी सहित समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। बतौर मुख्य अतिथि विधायक केतकी सिंह ने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताया। कहा कि आप सभी के बदौलत ही पार्टी पूरे देश में अपना परचम लहराया रही है। आज विश्व में प्रधानमंत्री मोदी जी व भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान भाजपा नेता कौशल सिंह, प्रधान आशुतोष सिंह, अर्जुन चौहान, पूर्व प्रधान विजय सिंह, अभिज्ञान तिवारी,भोला ओझा, शान्तिल गुप्ता, झाबर पांडेय, सुशील श्रीवास्तव, पप्पू केशरी, भोला केशरी, संजय पाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह व संचालन धनंजय सिंह ने किया।


रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments