Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विश्व पर्यावरण दिवस पर विचार गोष्ठी : एनएसएस की छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ,निकाली जागरूकता रैली







रतसर (बलिया):'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर दुलेश्वरी सुखदेव (डीएस) मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, रतसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 'पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भूमिका' विषयक एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते हुए  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण प्रदूषण की चपेट में है,जिसकी जिम्मेदार हमारी आधुनिक जीवन शैली है। पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भूमिका महत्वपूर्ण है इसके लिए हम सभी को अपने दायित्वों के प्रति अत्याधिक सजग रहने की आवश्यकता है। हम अपनी कुछ सामान्य आदतों में सुधार कर इसमें महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।भूगोल विभाग के प्रवक्ता मु०इलियास खां ने पर्यावरण संरक्षण में ग्रीन हाउस के प्रभाव पर विस्तृत व्याख्यान दिया। गोष्ठी में छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई गई।  कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने विभिन्न उत्प्रेरक नारों के साथ क्षेत्र का परिभ्रमण किया। कार्यक्रम अधिकारी लाल साहब पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन राहुल कुमार तिवारी ने किया।

रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments