Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दुबहर पुलिस को मिली सफलता पास्को एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार





दुबहर,बलिया - स्थानीय थाना क्षेत्र के जनाडी तिराहा से शनिवार को अपहृत लड़की के साथ अपहृता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। ज्ञात हो कि स्थानीय थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अखार ग्रामसभा निवासी जावेद खान उर्फ राजा पुत्र निजामुद्दीन बहला-फुसलाकर कहीं लेकर चला गया है। पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस बात की जानकारी होते ही अभियुक्त जावेद लड़की के साथ सवरू बांध पहुंचकर लड़की को छोड़ भागने की फिराक में था तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त होने के उपरांत उप निरीक्षक जयशंकर राठौर अपने दल बल के साथ जनाड़ी तिराहे से   अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिए। साथ ही लड़की को बरामद कर उसका मेडिकल जांच कराई गई। पकड़े गए अभियुक्त जावेद को 363, 366a,376 एवं 506 पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।

रिपोर्ट:- नितेश पाठक

No comments