Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

आग लगी में लाखों का सामान जलकर हुआ राख, दो लड़कियां व बहू भी आंशिक रूप से जल गई





चितबड़ागांव, बलिया। 14 जून बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत आशापुर- उसरौली अंतर्गत अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई साथ ही बहू और दो लड़कियां भी आंशिक रूप से जल गई। ग्रामीणों के अथक परिश्रम के पश्चात आग पर नियंत्रण पाया जा सका लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय भिजवाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के उक्त ग्राम पंचायत अंतर्गत आशापुर निवासी सुरेंद्र यादव व मुरेंद्र यादव पुत्र गण स्वर्गीय मुख लाल यादव दोनों का आवास मिला हुआ है और उसी से सटे दोनों भाइयों का झोपड़ी व भूसा इत्यादि रखने का खोप बना हुआ था। बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से झोपड़ियों में आग लग गई और तेज हवा के कारण दोनों भाइयों की झोपड़ी भूसा का खौफ एवं आवास भी आग की जद में आ गया। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप पकड़ लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर नियंत्रण तो पाया गया लेकिन सुरेंद्र यादव का 20 कुंटल गेहूं,50,000 रुपए लागत का गहना वह ₹15000 नगद, साइकिल, चारपाई- विस्तार व गृहस्ती का सारा सामान आग के भेंट चढ गया। वहीं दूसरी तरफ मुरेन्दर यादव का 20 कुंटल गेहूं, भूसा का खोप, चारपाई, चौकी, विस्तर एवं गृहस्ती का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस प्रयास में रोहित यादव पुत्र सुरेंद्र यादव की बहू निशा यादव, काजल यादव व किरन यादव (10 वर्ष) जो गर्मी की छुट्टी में अपने मौसी के यहां आई थी आंशिक रूप से जल गई। जिन का इलाज अभी चल रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल  रणजीत सिंह को घटना की सूचना दे दी गई है। 


रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments