Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

"खबर का असर " "महीने भर से स्कूल का हैंडपंप खराब,पानी के लिए परेशान नौनिहाल" शीर्षक से छपी खबर के प्रकाशित होने के 24 घंटे के अन्दर ठीक कराया गया हैंडपंप




रतसर (बलिया) शिक्षा क्षेत्र गड़वार के जनऊपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में विगत एक माह से इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा था। जिसके कारण बच्चों को शुद्ध पेय जल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। इस खबर को अखण्ड भारत समाचार पोर्टल पर मंगलवार को को " महीने भर से स्कूल का हैंडपंप खराब,पानी के लिए परेशान नौनिहाल" शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बुधवार को पंचायत सचिव प्रवीण कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर इंडिया मार्का हैंडपंप को ठीक करा दिया। बताते चले कि गड़वार ब्लाक के जनऊपुर गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप विगत एक माह से खराब पड़ा था। जिसकी शिकायत विद्यालय प्रबन्धन द्वारा संबन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित ग्राम प्रधान से किया गया लेकिन किसी भी संबंधित ने समस्या को संज्ञान में नही लिया। जिसके कारण बच्चों को पेय जल की समस्या बनी हुई थी।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments