Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

उत्तर प्रदेश शासन से रोक के बावजूद हाइवे व मुख्यमार्ग पर धड़ल्ले से दौड़ रहे है ई रिक्शा, आये दिन हो रही दुर्घटनाएं

 



बलिया : उत्तर प्रदेश शासन से रोक के बावजूद हाइवे पर धड़ल्ले से दौड़ रहे है ई रिक्शा जिससे आये दिन हो रही है दुर्घटना, तो वही हाट बाजारों व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में मुख्य मार्गों पर ई रिक्शों को बेतरतीब खड़ा करने से उत्तपन्न हो रही है जाम की स्थिति जिससे आम लोगों को हो रही है भारी और असुविधा। सब कुछ देख कर भी संबंधित विभाग व पुलिस प्रशासन मुकदर्शन बना हुआ है।

उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 माह पूर्व आदेश जारी किया था की ई रिक्शा केवल लिंक मार्ग पर चलेंगे मुख्य मार्ग पर ई रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं मिलेगी। किन्तु ठीक इसके उलट यहाँ तो मुख्य मार्ग की बात कौन करें एनएच 31 पर फर्राटे भर रहे है ई रिक्शा। मजे की बात तो यह है कि ई रिक्शा चालकों में आधे से अधिक नाबालिक है जिनके पास ई रिक्शा चलाने के लिए कोई लाइसेंस तक नही है। पुलिस प्रशासन ना जाने क्यों शासन के मंशा के विपरीत ई रिक्शा का परिचालन क्यों होने दे रही हैं। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिषर हो या रानीगंज बाजार का चौक, बैरिया का तिनमुहानी हो या मांझी या लालगंज स्टैंड यहाँ ई रिक्शों के बेतरतीब खड़ा करने से उत्तपन्न दुर्व्यवस्था देखी जा रही हैं। नाबालिक ई रिक्शा चालकों के हाथों में ई रिक्शा का हैंडिल दूसरे हाथ मे मोबाइल लेकर लोगों से बातचीत करने के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है लोगों द्वारा आपत्ति करने पर ई रिक्शा चालक मारपीट पर तैयार हो जा रहे है। इस बाबत पूछने पर एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस बाबत जरूरी कार्यवाई की जाएगी ई रिक्शा चालकों को निर्देशित किया जाएगा। यातायात नियमों का पालन करे अन्यथा की स्थिति में उनके ऊपर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी।


By Dhiraj Singh

No comments