Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

इब्राहिमाबाद निवासी विनोद साहनी निकला नक्सली, नक्सलियों को करता था हथियार सप्लाई

 


बलिया :  कुछ दिन पहले पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया इब्राहिमाबाद निवासी विनोद साहनी ने नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य निकला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनोद साहनी का भाई संजय साहनी नक्सलियों को हथियार सप्लाई करता था और नक्सली संगठन के लिए काम करता था। जिसे कुछ दिन पहले बिहार के भभुआ में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 




तब से उसके स्थान पर उसका भाई विनोद साहनी नक्सलियों के लिए काम करने लगा वह नक्सली संगठन में एरिया एढाक कमेटी का प्रमुख था और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मीटिंग करता था और लोगों को इस संगठन में शामिल करने के प्रयास में लगा था। एटीएस को मिली फिड बैक के बाद विनोद साहनी की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य क्षेत्रों से कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से नक्सली साहित्य सहित कई गैर कानूनी सामग्री बरामद किया गया है।


By Dhiraj Singh

No comments