Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कुशहर की गरीब नारी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हुई मुख्यमंत्री से सम्मानित

 


रेवती (बलिया) मुख्यमंत्री के पिंडहरा- बांसडीह आगमन पर विकास खंड रेवती के ग्राम पंचायत कुशहर के गरीब नारी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गाय के गोबर से तैयार गो मय दीपक,संभरानी कप,हवन कड़ी, धूपबत्ती का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बलिया के अधिकारियों ने जागरूक करने का कार्य किया। उक्त प्रोडक्ट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूह की अध्यक्ष सिम्पल देवी, सचिव कुसुम देवी,कोशाध्यक्ष चंदा देवी को पिंडहरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया। इस दौरान बीडीओ को अहमद, ग्राम पंचायत सचिव शैलेष कुमार, जलील अंसारी आदि कर्मी मौजूद रहे।


पुनीत केशरी

No comments