Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा जिलाध्यक्ष के निधन शोक

 


रेवती (बलिया)स्थानीय कस्बे में रविवार के दिन सपा नेता अमित पाण्डेय पप्पू के आवास पर आयोजित शोक बैठक में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की लखनऊ में सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। वहीं लखनऊ अस्पताल भर्ती उनके घायल दोस्त राजेंद्र पाण्डेय के स्वस्थ्य होने की इश्वर से प्रार्थना की गयी।

उधर सपा नेता वृषकेतु पाण्डेय हैप्पी, बिहारी पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजकिशोर यादव,डा.एसबी यादव ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।


पुनीत केशरी

No comments