Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रेवती में आयोजित शोक सभा में सपा जिलाध्यक्ष व जिला सचिव को दी गई श्रद्धांजलि

 


रेवती (बलिया) स्थानीय सपा कार्यकर्ताओ ने रेवती बाजार में शुक्रवार के दिन शोक सभा आयोजित कर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव व जिला सचिव राजेंद्र पाण्डेय के सड़क दुर्घटना में निधन पर अपने दिवंगत नेता द्वय को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

वक्ताओ ने कहा कि दोनों नेताओ का असमय चले जाना पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

श्रद्धांजलि सभा में रंजीत चौधरी,ब्लाक अध्यक्ष हैप्पी पाण्डेय के अलावे बिहारी पाण्डेय, बिंदु तिवारी, प्रमोद उपाध्याय,डा.एसबी यादव,फेकू उपाध्याय,मुन्नु राम,बिट्टु सिंह,साधु यादव,गुंजन सिंह,अरुण पाण्डेय,अरुण यादव रामायण चौधरी आदि लोग शामिल थे।


पुनीत केशरी

No comments