Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या

 


राजस्थान : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में गोली मारकर हत्या। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुखदेव सिंह को जिस समय गोली मारी गई, उस समय वह अपने जयपुर के श्यामनगर स्थित अपने आवास पर मौजूद थे।उन्हें मारने वाले स्कूटर पर आए थे। वारदात के तुंरत बाद उन्हें पास के मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजस्थान का पुलिस प्रशासन सख्ते में आ गया है। घटना स्थल पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को चार गोलियां लगी हैं। गोलियां चलाने वाले कौन थे, यह अभी साफ नहीं हो पाया है।

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पहले करणी सेना में ही थे। संगठन से विवाद के बाद उन्होंने राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना नाम से नया संगठन बना लिया। वह इसी के अध्यक्ष थे। बॉलीवुड मूवी पद्मावत औऱ गैंगस्टर आनंदपाल से जुड़े केस में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान उनका नाम खासा सुर्खियों में आया है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोगामेड़ी लंबे समय से सिक्योरिटी की मांग कर रहे थे।



डेस्क

No comments