Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

 



गड़वार(बलिया) स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बगही गांव में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे स्व.राजमंगल यादव की गत दिनों लखनऊ में सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर गांव के सैकड़ों लोगों ने स्व.राजमंगल यादव के तैल चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी व उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।वहीं उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व प्रधान खखन सिंह व संचालन पूर्व शिक्षक राजनरायण यादव ने किया। अंत में सभी लोगों ने गतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments