Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

यज्ञ से जागृत होती है धार्मिक आस्था, पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

 



गड़वार (बलिया) झंगही गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का विश्व शांति एवं सर्व कल्याण की कामना से समापन हुआ। शुक्रवार को कथा के समापन पर हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान कथा व्यास पं०आलोक जी महाराज ने कहा कि हवन यज्ञ से वातावरण व वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते है। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। यज्ञाचार्य पं० शुभम शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर पार हो जाता है। हवन व पूर्णाहुति के बाद भव्य विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। पूर्णाहुति के दिन आयोजित विशाल भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व दैनिक पूजन अर्चन के बाद हवन,पूर्णाहुति का आयोजन हुआ। हवन में काफी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु भाग लिए और हवन किया। हवन  समापन के बाद यजमान विजय शंकर तिवारी सपत्नीक, कृपाशंकर तिवारी,धनजी तिवारी,अनिल तिवारी सहित अन्य ने आशीर्वाद लिया एवं प्रसाद ग्रहण की।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments