Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

राष्ट्र के नव निर्माण के लिए संकल्पित है भाजपा सरकार:- बृजेश दुबे ' रिंकू'



*स्वागत समारोह में बोले दुबहर मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष



दुबहर : -भाजपा दुबहर मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे ' रिंकू ' का पार्टी के पदाधिकारीयो ने उनके आवास (दशरथ मिश्र के छपरा ,दुबहर) पहुंच कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारीयो को संबोधित करते हुए नव मनोनीत मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे ' रिंकू ' ने कहा कि हम सब  कार्यकर्ताओं को केंद्र में  पुनः भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाना है। कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार सर्व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक दिलाने की अपील की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से सत्येंद्र तिवारी, विक्रम चौबे ,दीनदयाल वर्मा ,सुशील पांडेय ,आदित्य तिवारी, धनंजय सिंह, आदि लोग मौजूद रहे संचालन हरिशंकर पाल ने किया।



रिपोर्ट : - नितेश पाठक

No comments