Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हरियाणा के गुरूग्राम में बलिया के मजदूर की मौत,शव गांव पहुंचने पर मचा कोहराम




गड़वार (बलिया) हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार को सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी मजदूर की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिनका पार्थिव शरीर मंगलवार की अहले सुबह एंबुलेंस से गांव लाया गया। शव आने के बाद स्वजन के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया। मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक पंचानंद चौहान ( 28 ) की पत्नी सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की चार वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। पंचानंद का तीन वर्षीय एक पुत्र है जबकि पत्नी गर्भवती है। जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी पंचानंद चौहान (28 वर्ष ) पुत्र हरखनाथ चौहान हरियाणा के गुरुग्राम में भवन निर्माण कार्य में दैनिक मजदूरी का काम करता था। भवन निर्माण का काम करने के लिए पैदल जा रहा था। रविवार को अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैफिक पुलिस एवं आसपास के लोगों ने उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पंचानंद अपने परिवार का एकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके निधन से परिवार के उपर वज्रपात गिर गया।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments