Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

धनुषयज्ञ मेले में रात में बंदूक के बल पर घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज



बलिया : धनुषयज्ञ मेले में रात में बंदूक के बल पर घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज। बैरिया थाना के सुदिष्ट बाबा के धनुषयज्ञ मेले में सोमवार की देर रात बंदूक के बल पर घर में घुसकर मां-बेटी से छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है की सुदिष्ट बाबा मेले में जीविकापार्जन के लिए एक महिला अपनी बेटी के साथ वह दुकान लगाई थी। सोमवार की देर रात तीन-चार की संख्या में युवक घर में घुस गए और मां-बेटी से छेड़खानी करने लगे।

जब उन लोगों द्वारा विरोध तथा शोर मचाया गया तो बंदूक निकाल कर छेड़खानी करने लगे। महिला ने बताया लोगों द्वारा शोर मचाने और लोगों के आने पर युवक भाग निकले। बताया कि उसने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी थी। इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है।एक आरोपित शनि सिंह निवासी कोटवा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दो आरोपितों की तलाश जारी है।



By- Dhiraj Singh

No comments