Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विकसित भारत योजना : स्वदेशी सामानों का करे उपयोग, भोजन में मोटे अनाजों को शामिल करे : सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त



बलिया । बैरिया ब्लॉक परिसर में विकसित भारत योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने स्वदेशी सामानों का उपयोग करने, भोजन में मोटे अनाजों को शामिल करने, और व्यवसाय के रूप में गाय पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है कि आपको सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा और सरकार द्वारा घोषित सभी विकास योजनाओं को बिना भेदभाव आप तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने किसान सम्मान निधि की चर्चा करते कहा कि मोदी जी ने देश के किसानों को चिंता की तभी हर साल 6 हजार रुपए करोड़ों किसानों के बैंक खाते में भेजा जा रहा है। इस सम्मान निधि को सरकार से 6000 के जगह 12000 कराऊंगा यह मेरा वादा है। उन्होंने गो पालन की चर्चा करते हुए कहा की आर्थिक आमदनी के साथ-साथ गाय पालन लोगों को नशा से भी दूर करेगा। क्योंकि दूध पीने वाले लोग शराब नहीं पीते हैं। उन्होंने कोटवा, रानीगंज, व आसपास के गांवों की सभी सड़कों को पक्का कराने का सुझाव कार्यक्रम में मौजूद कोटवां प्रधान वंदना गुप्ता को दिया। कहा की अगर धन का अभाव हो तो मुझे बताएं धन की व्यवस्था में करूंगा। उन्होंने कहा कि रानीगंज बाजार द्वाबा क्षेत्र का प्राचीन औद्योगिक व्यावसायिक केंद्र रहा है। यहां आने जाने के लिए सड़क और साधन की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से मोटे अनाज की खेती करने का  आवाहन करते हुए कहा कि पूरा विश्व भारत के मोटे अनाजों का तलबगार बना हुआ है। मोटे अनाजों के प्रयोग से लोग स्वस्थ और बलिष्ठ होते हैं। संसद ने कोदो का रामबाण बताते हुए कहा कि इसे खाने से शुगर की बीमारी गारंटी के साथ ठीक हो जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार तेजी से देश और प्रदेश का विकास कर रही है। नारी बंदन योजना के पास होने के बाद देश की आधी आबादी मोदी की मुरीद हो चुकी है। आने वाले दिनों में आरक्षण पाकर महिलाओं में क्रांतिकारी विकास और परिवर्तन होगा। उन्होंने बताया की बलिया संसदीय क्षेत्र में 112 लाख करोड़ रुपए की विकास योजनाएं चल रही है। 35 हजार करोड़ की सड़के बन रही है। बिजली की व्यवस्था सुधारने और हर घर नल से जल पहुंचने की योजना पर तेजी से कम हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा आगे आने वाले दिनों में हमारा जनपद सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा, रेल व जल परिवहन में पूरी तरह से विकसित हो जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने सरकारी योजनाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। वही खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, सहायक विकास अधिकारी कृषि सुशील यादव, सीडीपीओ राकेश यादव, एडीओ पंचायत उमेश सिंह के अलावा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह आदि ने अपने-अपने विभागों के योजनाओं व कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तार से बताया। ब्लॉक प्रमुख बैरिया डॉक्टर मधु सिंह ने अपने संबोधन में महिला उत्थान, नारी बंधन तथा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने के लिए मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महिलाओं के सर्वांगीण विकास, उन्हें शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं को लागू करने की मांग की। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू व विजय बहादुर सिंह ने देश के विकास के लिए मोदी और योगी को श्रेय देते हुए कहा कि हमारा देश तेजी से विकास कर रहा है। इस कार्यक्रम में अरविंद सिंह सेंगर, प्रधान अरुण यादव, शुभम सिंह, रवि सिं,ह प्रमोद यादव सहित दर्जनों प्रधानों ने अतिथियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया। ग्राम प्रधान वंदना गुप्त ने अपने गांव के विकास योजनाओं के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डालते हुए गांव के विकास के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। प्रधान प्रतिनिधि रोशन गुप्त ने आगंतुको के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास आयुष्मान कार्ड शौचालय पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के पंजीकरण कराया गया। जिन्हें जल्दी इस योजना से लाभ पहुंचाने अधिकारियों ने दिया।



By- Dhiraj Singh

No comments