Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

हाई प्रोफाईल फाईल को उजागर करने पर मनियर के पत्रकारो को सम्मानित किये पूर्व विधायक



मनियर, बलिया। मनियर इण्टर कालेज में हुए सामोहिक विवाह में हुए कथित भ्रष्टाचार की आवाज निर्भिक होकर सनाचार पत्रो मे  प्रमुखता से उजागर करने पर शनिवार को  मनियर बस स्टैन्ड पर स्थित मिडीया कैम्प कार्यालय पर पूर्व विधायक भगवान पाठक ने पत्रकारों को अंगवस्त्र व फूल माला से  सम्मानित किया। इस दौरान  पूर्व विधायक ने कहा कि मनियर में हुई सामुहिक विवाह में भ्रष्टाचार को प्रमुखता से समाज में प्रकाशित कर  सरकार की योजना को बंदरबांट होने से बचाने में पत्रकारो उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिससे सरकार की योजना धरातल पर पात्रों तक पहुंचे यही सच्ची पत्रकारिता है। पत्रकारों की जितनी भी प्रशंसा की जाय  कम है। ऐसे सरकार की योजनाओं के बंदरबांट करने वाले दोषी एजेंट व विभाग के अधिकारीयो व कर्मचारीयो  के लोगों की कड़ी से कड़ी सजा मिले। ताकि आने  वाले समय में सरकार की योजनाओं पर अपात्रों को पात्र बनाने में हिम्मत न जुटा सके। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व प्रधान श्री निवास मिश्रा, सुमन जी उपाध्याय, पूर्व शिक्षक अमर नाथ तिवारी, ,युवा नेता गोपाल सिंह,कन्हैया सिह , विजय पाठक, सुनील उपाध्याय, पूर्व सभासद अमरेन्द्र सिंह डब्लू, पूर्व सभासद दिपक सिंह, विनोद सिंह, गोपाल सिंह, पुर्व प्रधान सुरेन्दर पाण्डेय ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवजी राम,प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार राय , मस्तान सिंह आदि रहे।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments