Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

प्रेमिका की प्रेमी ने की गोली मारकर हत्या




बदलापुर। प्रेम प्रसंग में पड़कर प्रेमी से बिहार मिलने गयी युवती की प्रेमी ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार को मामले की जानकारी होते ही लकवे से अपाहिज पिता फफक कर तो पड़े। बिहार पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों को गिरफ़्तार कर लिया।


 बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी उमई यादव फालिज के कारण चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी 19 वर्षीय पुत्री सोनी का चोरी छिपे प्रेम प्रसंग खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी रमेश से चल रहा था। रमेश बिहार में रहकर ट्रक चलाता है। करीब दस दिनों पूर्व सोनी घर से घनश्यामपुर बाजार जाने को कह कर निकली थी। जब शाम तक वह नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वह कैसे बिहार पहुंच गई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। बीते 4 फरवरी को बिहार के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में उसका शव मिला। बिहार पुलिस ने बताया कि उसकी गोली मार हत्या की गयी है। उसके हाथ में रमेश और सोनी नाम का गोदना छपा था। उसकी कलाई में स्मार्ट वाच मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसका नाम पता ढूंढ निकाला। हत्या में शामिल प्रेमी के अलावा उसके अन्य साथियों को भी बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बदलापुर अशेष नाथ सिंह ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है। बिहार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।



डेस्क

No comments