Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नहीं रहे प्रधानाचार्य गुप्तेश्वर उपाध्याय

 



चितबड़ागांव। अन्नू राय इंटर कॉलेज चौरा के लंबे समय तक प्रधानाचार्य रहे चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के वसुदेवा निवासी अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य गुप्तेश्वर उपाध्याय का 98 वर्ष की अवस्था में सोमवार की रात निधन हो गया।वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य पंडित गुप्तेश्वर उपाध्याय जनपद के जाने-माने प्रधानाचार्यो में से एक थे ।


वे अपना शिक्षण कार्य शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज रसड़ा से अंग्रेजी के प्रवक्ता के रूप में प्रारम्भ कर वहां से चौरा इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य नियुक्त हुए। उपाध्याय सन 1993 में सेवानिवृत हुए थे। जानकारी होते ही शिक्षा जगत में शोक व्याप्त हो गया। चौरा इंटर कॉलेज पर शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर  विश्वकर्मा और प्रबंधक भीम बहादुर सिंह ने दिवंगत प्रधानाचार्य के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 


रिपोर्ट अतुल कुमार तिवारी

No comments