Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ व पावन प्रज्ञा पुराण कथा के निमित्त निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय




गड़वार(बलिया) अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट बलिया द्वारा गड़वार कस्बा के चित्रा विहार सती माता स्थान पर  9 अप्रैल से बारह अप्रैल तक होने वाले चार दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण की कथा के निमित्त भव्य मंगल कलश यात्रा मंगलवार को यज्ञ स्थल से देव पूजा व कलश पूजा के उपरांत निकाली गई।कलश यात्रा में 108 पीतल का कलश महिलाएं अपने सिर पर लेकर समाज सुधारक नारे व गायत्री माँ व अन्य जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। इस कलश यात्रा भारी संख्या में महिलाएं युवा प्रबुद्ध वर्ग शामिल होकर पूरे क्षेत्र के वातावरण को गायत्री मय बना दिए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारम्भ होकर थाना चौराहा,मुख्य बाजार,त्रिकालपुर तिराहा होते हुए पूरे गांव में भ्रमण कर पुनः यज्ञ स्थल पर आकर संपन्न हुई। गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के संरक्षक देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं शांतिकुंज से पधारे टोली नायक श्रीमान सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य यजमान के रूप में  विमल गुप्ता सपत्नीक हैं। कलश यात्रा में गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविंद्र नाथ पांडेय मुख्य प्रबंध ट्रस्टी अनिल श्रीवास्तव, प्रवीण दुबे, शिवकुमार उपाध्याय, घनश्याम राम, अंजनी वर्मा,अंजनी कुमार गुप्ता, निर्भय नारायण सिंह,राकेश पांडेय,डॉ.श्री कृष्ण यादव, विनोद शंकर गुप्त, अवधेश सिंह,शमशेर सिंह, लक्षमण गुप्ता,दयाशंकर चौरसिया,बब्बन वर्मा ,रेनू सिंह, उषा सिंह,दुर्गावती सिंह, चंद्रावती, ओमनीष श्रीवास्तव विशाखा पांडेय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments