अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उनके शौर्य व पराक्रम पर की गई चर्चा
रेवती (बलिया)। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के ३००वीं जयंती पर नगर पंचायत रेवती कार्यलय परिसर में महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ ,जिसके मुख्य अतिथि उ०प्र० राज्य महिला आयोग सदस्य व भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव रही । मुख्य अतिथि सहित भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा सर्व प्रथम उनकी फोटो प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि श्रीमती श्रीवास्तव ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा, उनके बलिदान, शौर्य, पराक्रम की चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की शक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सतेंद्र सिंह, मुकेश पाण्डेय, सुशील श्रीवास्तव, सभासद रामपरसन चौहान, शत्रुघ्न ठाकुर, लिपिक राधेश्याम वर्मा,वसीम अकरम, संदीप केशरी आदि नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
पुनीत केशरी
No comments