सपा के प्रदेश सचिव संजय मिश्रा के दरवाजे से युवक की मोटरसाइकिल चोरी
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के रामपुर मिश्र गांव में सपा के प्रदेश सचिव संजय मिश्रा के दरवाजे पर बुद्धवार की देर शाम आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए पड़ोसी ओमप्रकाश गोड़ उर्फ जदू की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल यूपी 60 एजे 0402 को अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया। पीड़ित ने बैरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि सपा नेता श्री मिश्रा के आवास के बाहर सड़क के किनारे अपनी मोटरसाइकिल खड़ा कर भोजन करने उनके दरवाजे पर गए थे। भोजन के उपरांत मोटरसाइकिल के पास पहुंचने पर मोटरसाइकिल गायब थी। कई जगह खोजबीन किया किंतु जानकारी नहीं हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि जांच पड़ताल के बाद संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
By- Dhiraj Singh


No comments