बाईकों की सामने सामने टक्कर में दो घायल
रेवती (बलिया) । रेवती बैरिया मार्ग पर शेमुषि विद्यापीठ के समीप गुरुवार को बाईकों की आमने सामने टक्कर में बाईक चालक दो लोग घायल हो गए। यशवंत प्रसाद (40) निवासी गांव मधुबनी बाईक से रेवती की तरफ आ रहे थे। इस बीच बाईक से बैरिया जा रहे रामु यादव (19) निवासी गांव आसमानपुर की बाईक से आमने-सामने टक्कर होने से दोनों सड़क के किनारे गिर कर घायल हो गए। आस पास के लोगों द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर चोट होने पर दोनों को जिला अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया।
पुनीत केशरी


No comments