Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लोकार्पण के अभाव में आवास से वंचित है रेवती थाना के आरक्षी

 


 रेवती (बलिया)। पिछले दो दशक से अधिक समय से स्थानीय थाना में कार्यरत आरक्षी से लगाए थानाध्यक्ष तक का आवास सुलभ नहीं होने से उन्हें इधर उधर किराए के मकान में रहते हुए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। सन 2001 में थाना का प्रशासनिक भवन बन गया। किन्तु आवास के लिए धन मुहैया नही हो पाया। सन 2021-22 में शासन द्वारा आरक्षी आवास के लिए करोड़ों रुपए की धनराशि आवंटित की गई। मार्च 2025 में आरक्षी भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है। हैन्ड ओभर के अभाव में लोकार्पण नही हो पाया है। वर्तमान में थाना पर थानाध्यक्ष के अलावा 10 उप निरिक्षक,8 हेड कांस्टेबल,33 कांस्टेबल,4 महिला सहित 59 लोगों का स्टाप है। सन 2024 में तत्कालीन थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह के द्वारा थानाध्यक्ष आवास सहित 4 विवेचना कक्ष का निर्माण जन सहयोग से करा दिया गया किन्तु उप निरिक्षक आवास का अब भी अभाव है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशान्त चौधरी ने बताया कि थाना परिसर में 24 कांस्टेबल व 8 महिला आरक्षी सहित कुल 32 लोगों के लिए आरक्षी आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उच्चाधिकारी स्तर पर हैन्ड ओभर होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश में नव निर्मित अन्य थानों के आरक्षी आवास संग इसका भी डिजिटल लोकार्पण किया जाएगा।


पुनीत केशरी

No comments