Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

उप निरीक्षक का आसमयिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ पचरुखिया गंगा तट पर कि गई अंत्योष्टि

 



बलिया : उत्तर प्रदेश पुलिस में बाराबंकी जनपद के क्राइम ब्रांच में तैनात उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह (47) पुत्र विश्वनाथ सिंह का असामयिक निधन के बाद सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ पचरुखिया गंगा तट पर अंत्योष्टि की गई। मुखाग्नि बारह वर्षीय पुत्र राघ्य कुमार सिंह ने दिया।

क्षेत्र के सोनबरसा गाँव निवासी विश्वनाथ सिंह के पुत्र नरेंद्र सिंह 1991 में उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे फिलहाल बाराबंकी जनपद में क्राइम ब्रांच में उप निरीक्षक पद पर तैनात थे पिछले 15 दिनों से बीमार होकर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। जहाँ रविवार को उनका आसमयिक निधन हो गया था। बाराबंकी की पुलिस टीम सोमवार को उनका पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव सोनबरसा पहुँचे जहाँ से ट्रक में तिरंगा से लिपटे शव को स्थानीय लोगों के साथ पुलिस लेकर पचरुखिया गंगा तट पर पहुँची। जहाँ बाराबंकी से आई पुलिस टीम ने शस्त्र उलटा कर अंतिम सलामी दी जिसके बाद पुत्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। नरेंद्र सिंह के दो छोटे बच्चे जिनकी उम्र धैर्य कुमार सिंह (6), ध्रुव कुमार सिंह (5) अपने पिता के जलती चिता को सुनी नजरो से निहार रहे थे जिसे देखकर लोगों की आंखे नम हो जा रही थी। नरेंद्र सिंह के आसमयिक निधन पर पत्नी पूजा सिंह सहित पूरे परिवार का रोते रोते बुरा हाल था। अंत्योष्टि के बाद बाराबंकी से आई पुलिस टीम वापस लौट गई।



By- Dhiraj Singh

No comments