Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शिव पंचायतन प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 


 रेवती (बलिया) । नगर पंचायत रेवती के दक्षिण टोला वार्ड नंबर 14 में निर्माणाधीन धर्मशाला में नव निर्मित शिव मंदिर हेतु पंचायतन प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ जल कलश यात्रा में शनिवार को लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। 

यज्ञाचार्य हरिश चौबे तथा यज्ञाधीश रामभद्र करपात्री बालक बाबा महाराज के नेतृत्व में गाजा बाजा के साथ कलश यात्रा गुदरी बाजार,थाना,बस स्टैंड, पचरूखियां के रास्ते हुकुमछपरा गंगा घाट पहुंचा। गंगा मैया का वेद मंत्रोच्चार से विधिवत पूजन के पश्चात यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कलश यात्रा यात्रा में शामिल लोग हर हर महादेव,हर हर गंगे आदि का नारा लगाते हुए चल रहे थे। आयोजन समिति के सदस्य डॉ. शशिकांत तिवारी ने बताया कि 3 जून को पंचांग पूजन,मंडप प्रवेश,4 जून को प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व नगर भ्रमण,5 जून को प्राण प्रतिष्ठा,6 जून को रूद्राभिषेक,शिव विवाह तथा 7 जून को पूर्णाहुति के साथ भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, भाजपा नेता मांडलू सिंह, शंभू कान्त तिवारी, अरूण कुमार तिवारी,ओम प्रकाश तिवारी आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व महिलाएं शामिल रही।


पुनीत केशरी

No comments