Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विश्व पर्यावरण दिवस : प्रभारी चिकित्साधिकारी ने स्वा.कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 



गड़वार (बलिया) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरूआरबारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० वरूण ज्ञानेश्वर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधे लगाए। कार्यक्रम में डा०वरूण ज्ञानेश्वर ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण का क्षरण आज विश्व की सबसे बड़ी चुनौती है।हम पर्यावरण को सुरक्षित रखकर धरती पर मौजूद सभी जीवों की रक्षा कर सकते है। सहायक शोध अधिकारी नितेश मिश्रा ने वृक्षों को धरती का आभूषण बताया।उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास से हम धरती को सुंदर और सुरक्षित बना सकते है। बीसीपीएम संतोष कुमार ने वैश्विक तापमान वृद्धि पर चिंता जताई।उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या और नए आवासीय व व्यवसायिक केंद्रों की स्थापना से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस अवसर पर रमाशंकर यादव, विनय यादव,आशा संगिनी सुनीता सिंह,गीता सिंह, पूनम देवी एवं एएनएम सुनीता सिंह मौजूद रहे।



रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments