पूर्व पशु चिकित्सक डा०रामचन्द्र पाण्डेय का निधन, साहित्यिक संस्था निर्झर ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि
गड़वार (बलिया) क्षेत्र के जनऊपुर निवासी व पूर्व पशु चिकित्सक डा० रामचन्द्र पाण्डेय का निधन शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास पर लंबी बीमारी के कारण हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता,शिक्षाविद,पशुपालक किसानों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट बलिया में किया गया। मुखाग्नि उनके कनिष्ठ पुत्र स्टेशन मास्टर विजयशंकर पाण्डेय ने दी। वह अपने पीछे तीन पुत्र एवं दो पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के तत्वाधान में रविवार को हनुमत सेवा ट्रस्ट परिसर में संस्था के संयोजक धनेश पाण्डेय की देख रेख में शोकसभा का आयोजन कर गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में प्रेम नारायन पाण्डेय,पूर्व प्रधान राजेश पाण्डेय, राजकुमार गुप्ता, अभिषेक पाण्डेय, दीनदयाल राम, चन्दन पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय


No comments