जन्मदिन पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
गड़वार (बलिया) जनऊबाबा साहित्यिक संस्था निर्झर के संयोजक धनेश पाण्डेय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान अपने आसपास पीपल,बड़,नीम, नीबू आदि विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस दौरान वहां उपस्थित जन मानस से कहा कि पौधों का मानव जीवन में बहुत महत्व है। पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने में पेड़ पौधे अपना अहम योगदान निभाते है। स्वच्छ वातावरण में ही व्यक्ति स्वच्छ रह सकता है। इसलिए बीमारियों से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण करने से ही अपने कार्य की इतिश्री नही कर लेनी चाहिए,अपितु पौधा लगाने के बाद उसकी समय-समय पर देखभाल करनी भी जरूरी है,ताकि यह पौधा बड़ा होकर वृक्ष बन सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों,पंचायत में खाली पड़ी भूमि, सड़कों के किनारे भी इस मौसम में पौधारोपण करना चाहिए। बताते चले कि संस्था के संयोजक विगत कई वर्षों से किसी भी प्रायोजन में एक पौधा जरूर लगाते है चाहें जन्मदिन हो या अपने किसी प्रियजन की शादी हो,हर उत्सव पर एक पौधा लगाना अपना कर्तव्य समझते है। इस अवसर पर कृपाशंकर तिवारी, अंजलि,सूरज,गौरव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments