Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

अज्ञात कारण से लगीं आग से एक व्यक्ति के चार रिहायशी घर जलकर नष्ट

  


 रेवती (बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के बिनहा ग्राम सभा में राम अवतार गिरी के घर रविवार की रात 11 बजे अज्ञात कारण से लगीं आग से प्लानी व टिन शेड के चार रिहायशी घर सहित घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। 

राम अवतार के परिवार के लोग सोये हुए थे। अचानक घर के एक साईड से आग की लपटें निकलनी शुरू हुई। परिवार के लोग जब तक संभलते तब तक अन्य घरों में आग की लपटें फैल गई। आस पास के लोगों के प्रयास के बावजूद, साईकिल,चौकी, बक्सा,अनाज, वस्त्र आदि जलकर नष्ट हो गया। आग के चलते घर में बंधीं एक गाभिन गाय भी काफी झुलस गई है। ग्रामवासी दिनेश गिरी ने पीड़ित परिवार को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।


पुनीत केशरी

No comments