Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विद्युत आपूर्ति के समय सारिणी के रोस्टर में बदलाव किए जाने की विद्युत उपभोक्ताओं ने की मांग

 


 रेवती (बलिया)। प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए रोस्टर का मानक बनाया गया है। किन्तु रोस्टर की समय सारिणी सही नही होने से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह साढ़े पांच बजे रोस्टर के नाम पर बिजली सप्लाई कट जा रही है। ऐसे में महिलाओं, बच्चों व आम जनमानस को स्नान, ध्यान सहित नित्य कर्म में परेशानी झेलनी पड़ रही है। आठ बजे सप्लाई आने के बाद दो घंटा रहती है। सुबह 10 बजे से दिन में 2 बजे तक पुनः सप्लाई ठप्प रहतीं हैं। करोड़ रूपए खर्च कर जर्जर तारों की जगह केबिल तार लगाएं जाने के बावजूद सप्लाई रहने पर बार बार ट्रीपिंग व अघोषित कटौती से लोग क्षुब्ध हैं। 

नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने सुबह साढ़े पांच बजे की जगह साढ़े छः बजे तक विद्युत सप्लाई का रोस्टर किए जाने की मांग संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।


पुनीत केशरी

No comments