Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

चकिया गांव निवासी डॉक्टर एनके सिंह नितेश को मिला रविन्द्र रत्न सम्मान




 बलिया : बैरिया क्षेत्र के चकिया गांव निवासी डॉक्टर एनके सिंह नितेश के उपन्यास "लकी गर्ल" को रविंद्र रत्न सम्मान मिला है जिस गांव में हर्ष का माहौल है। शिक्षा निदेशालय दिल्ली में अंग्रेजी शिक्षक के रूप में कार्यरत डॉ एनके सिंह नितेश ने शिक्षक का दायित्व निर्वहन करते हुए "लकी गर्ल" नामक उपन्यास लिखा था जिसका प्रकाशन नेशन प्रेस पब्लिकेशन नई दिल्ली की ओर से सन 2020 में प्रकाशित किया गया था। यह उपन्यास कुल 16 देशो में अलग अलग प्लेटफार्म पर अलग अलग भाषा में उपलब्ध हैं। गत दिवस चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में इस उपन्यास की रचना के लिए रविन्द्र रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। गत मंगलवार को अपने गांव चकिया पहुँचे डॉ एनके सिंह नितेश से स्पष्ट किया कि प्रख्यात साहित्यकार स्वर्गीय डॉ केदार नाथ सिंह मेरे गाँव से थे उनके साहित्य साधना से प्रभावित होकर मैंने शिक्षण कार्य करते हुए उक्त उपन्यास लिखा मेरे दो उपन्यास जल्द ही पूरा होंगे पूरा होते की उसका प्रकाशन कराया जायेगे।


By- Dhiraj Singh

No comments