Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

टीकाकरण के बाद भी पशुओं में लंम्पी जैसे बीमारी थमने का नहीं ले रही है नाम

 

मनियर, बलिया । मनियर में मवेशियों में लम्पी रोग जैसे बीमारी टीकाकरण के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है । टीकाकरण के बाद भी मनियर गंगापुर निवासी हरेंद्र सिंह के बछिया 2 साल एवं सरवार कक्करघट्टी निवासी धनन तिवारी के 10 माह की बछिया, जुगल गोड़ के गाय में लम्पी रोग जैसे लक्षण की दिखाई दे रहा है। ऐसे रोगों में शरीर पर गोल-गोल घाव तथा अगले पैर में सुजन देखा जा रहा है। मवेशी मनहूस  हो जाती है ।चारा वगैरह ठीक से नहीं खा रही हैं।इस संदर्भ में पूछे जाने पर मनियर के पशु चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने फोन पर बताया कि अस्पताल से मैकसेल्फ पाउडर एवं बाहर से होम्योपैथी की दवा BH  LMPY OUT 30 ML लेकर गाय को तीन बार 20-20 बूंद  तीन बार दिया जाए।इसके अलावा उन्होंने फाइबर मैक्सीन टैबलेट देने की सलाह दी। बताते चलें कि इन मवेशियों को टीकाकरण हुआ था। इसके बावजूद भी ऐसे रोग देखने को मिल रहे हैं।

करीब एक पखवाड़े पूर्व भी समाचार पत्रों में इस बीमारी से संबंधित समाचार प्रकाशित हुआ था जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। टीकाकरण प्रारंभ किया एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी बलिया डॉक्टर सुशील कुमार मिश्रा ,उप मुख्य पशु चिकित्साअधिकारी बलिया डॉक्टर रमाकांत गौतम, नोडल लखनऊ डॉक्टर श्याम नगीना राम एवं प्रभारी मनियर पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर मुकेश कुमार यादव की टीम गांव में पहुंची थी ।लव कुमार सिंह एवं सुनील कुमार तिवारी के गाय का सैंपल लेकर मथुरा लैब में भेजा था।डॉ मुकेश कुमार यादव से लैब जांच के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी रिपोर्ट नहीं आई है।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments