Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

पीस कमेटी की बैठक में पूजा पंडाल व दशहरा मेला के संबंध में हुई आवश्यक चर्चा

 




रेवती, (बलिया) दुर्गा पूजा समिति व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की आयोजित पीस कमेटी की बैठक में पूजा पंडाल व नगर में लगने वाले दशहरा मेला के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि इस बार नगर में 25 तथा ग्रामीण इलाकों में 12 ,थाना क्षेत्र में कुल 37 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जायेगी। इस अनुपात में हमारे पास पुलिस की संख्या सीमित है। पूजा कमेटी के पदाधिकारी अपनी कमेटी में 10 लोगों की टीम बनाकर उसकी सूची व मोबाइल नंबर थाना को पहले से अवश्य उपलब्ध करा दे।  पंडाल में सीसी टीवी कैमरे, बालू भरी बोरी व किसी ड्रम आदि मे पानी की व्यवस्था अवश्य सुनिश्चित कर लेंगे। लाउडस्पीकर की आवाज मानक से अधिक नहीं होना चाहिए। उन्होंने साईबर अपराध से सम्बन्ध  फ्रॉड को देखते हुए सोशल मीडिया का कम से कम उपयोग करने तथा फ़्रॉड की घटना होने पर तत्काल 1930 पर सूचना दिए जाने का अनुरोध किया। बताया की यह प्रारंभिक बैठक हैं। एक बैठक आगे भी होगी जिसमें एसडीएम व सीओ तथा अन्य विभागों के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी रहेंगे। बैठक को उपनिरीक्षक माखन सिंह, साईबर सेल के शिवम कुमार, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता , अनिल कुमार केशरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष क्रमशः सतीष गुप्ता, अभिषेक केशरी, मुकेश कसेरा, अजय श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, कृष्णा केशरी, गणेश केशरी, चंद्रशेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।



पुनीत केशरी

No comments