Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से क्षेत्रवासियों को नही मिल रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा लाभ




रेवती (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती पर चिकित्सकों व चिकित्सा उपकरणों की कमी से इसका पूरा लाभ क्षेत्रवासियों को नही मिल पा रहा है। छः विशेषज्ञ चिकित्सकों के साक्षेप में प्रभारी अधीक्षक सहित मात्र दो चिकित्साधिरी कार्यरत हैं। इसके अलावा आयुष चिकित्सक के तौर पर डा. ए के वर्मा, डा. अनिता यादव व डा. बद्री प्रसाद यादव की तैनाती है किन्तु दो तीन बजे के बाद इनकी ड्यूटी खत्म हो जाती थी। सीएचसी पर ओपीडी में नये व पुराने मरीज सहित लगभग  400 से अधिक मरिजों का उपचार प्रति दिन होता है। इसके अतिरिक्त दो दर्जन इमरजेंसी केश भी आता है। बीते दो वर्षों से चीफ फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। एक्सीडेंटल केश आने पर अर्थों चिकित्सक की नियुक्ति न होने से मरिजों को रेफर कर दिया जाता है। अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन के अभाव में बाहर जांच कराने पर लोगों को अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ता है। 

इस संबंध में अधीक्षक डा. प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि स्टाप कीजिए कमी के संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को अवगत कराया दिया गया है। बहुत जल्द एक्स-रे मशीन यहां उपलब्ध हो जाएगी।




पुनीत केशरी

No comments