Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

16 दिन पूर्व गायब व्यक्ति का गड्ढा में उतारा मिला शव





 

रेवती (बलिया)  16 दिन पूर्व गायब सहतवार थाना क्षेत्र के कुशहर गांव निवासी 40 वर्षीय शिवशंकर नट का शव गांव से दो किलो मीटर उत्तर रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट अतरडरिया तिराहा के समीप स्थित एक गड्ढा में उतारा हुआ मिला। 

शिवशंकर नट बीते 11 जनवरी से घर से गायब हो गया। इस संबंध में उसकी पत्नी रिन्कू देवी द्वारा सहतवार थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 27 जनवरी की शाम अतरडरिया गायघाट तिराहा के समीप भूसा सहेज रही एक महिला ने गड्ढा में शव उतराया देख लोगों को इस बाबत जानकारी दी। लोगो द्वारा इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह,उपनिरिक्षक अवनीश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे तथा शव बाहर निकाल कर आस के लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की। तब तक शव मिलने की सूचना मृतक के स्वजनों को मिली। घटना स्थल पर पहुंच कर उसकी शिनाख्त की। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के नाबालिग 4 लड़की व 1  लड़का कुल 5 बच्चे हैं। मृतक मजदूर के साथ परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। इस घटना से मृतक की पत्नी रिन्कू देवी व बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है।




पुनीत केशरी

No comments