चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार
मनियर, बलिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर बाल अपचारियों को पकड़ा। थाना मनियर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दोषी दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा तथा थानाध्यक्ष मनियर कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में यह सफलता हासिल हुई।पुलिस के अनुसार 23 जनवरी को बड़ागांव चट्टी पर प्राथमिक विद्यालय के पास मोटरसाइकिल चोरी हुई, जहां वादी राजकुमार वर्मा की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोरों ने उड़ा ली। थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा 13/2026 दर्ज किया गया। 25 जनवरी को उप निरीक्षक अच्छेलाल सरोज अपनी टीम कांस्टेबल आकाश यादव, अक्षय शुक्ला, जगदीश पटेल व रामपाल के साथ धसका नहर पुलिया पठखौली मोड़ पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे।तभी खेजुरी की ओर से दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर आए। पूछताछ पर कागजात न दिखा सके। सख्ती से पूछने पर दोनों बाल अपचारियों ने कबूल किया कि बड़ागांव चट्टी पर एक व्यक्ति चाउमीन लेने गया था। उसकी बिना ताले की मोटरसाइकिल में उन्होंने अपनी चाबी लगाई, जो चालू हो गई। वे महलीपुर होते खेजुरी पहुंचे और नंबर प्लेट निकालकर कहीं फेंक दिया।उप निरीक्षक सरोज ने चेसिसनंबर को ई-चलान ऐप पर चेक किया, जो चोरी की मोटरसाइकिल साबित हुई। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। रात 9:34 बजे दोनों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया।पुलिस टीम में उप निरीक्षक अच्छेलाल सरोज, कां. जगदीश पटेल, आकाश यादव, अक्षय शुक्ला व रामपाल शामिल रहे। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण अभियान का हिस्सा है, जिससे इलाके में अपराधियों में दहशत है।
मनु तिवारी




No comments