Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

एपेक्स स्कूल में हर्ष और उल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

 





बलिया : गड़वार क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल यादव( खंड शिक्षा अधिकारी गड़वार) एवं विशिष्ट अतिथि राजेश मिश्रा ( समन्वयक गड़वार ब्लॉक), देवेंद्र सिंह( चीफ प्रॉक्टर सतीश चंद्र डिग्री कॉलेज) तथा  एपेक्स स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय ने ध्वजारोहण एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन किया।





विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेकता में एकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गुजरात, पंजाब एवं राजस्थान की लोक परंपरा सहित अनेक विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिंदी और अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया और पूरा प्रांगण देश भक्ति के रस में डूब गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिमा तिवारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथिगण का माल्यार्पण,अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि विशाल यादव ने गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमें अपने देश और अपने संविधान का सम्मान करते हुए संवैधानिक मूल्यों को अंगीकृत करना चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता पांडेय,रोहिणी सिंह, अनीता यादव, शशि मोहन पांडेय,अर्जुन द्विवेदी, रवि प्रकाश पांडेय, राम प्रकाश सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय की छात्राएं अंजली सिंह एवं विनीता सिंह ने किया।




By- Dhiraj Singh

No comments